Sawan 2025 : 24 जुलाई से चमक उठेंगे इन 5 राशियों के किस्मत के सितारें, पैसों की होगी बारिश, कार्य क्षेत्र में मिलेगी सफलता

11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। यह माह महादेव को अति प्रिय है। इस माह वैसे तो ब्रह्मांड में कई तरह के उलटफेर होने वाले है। तो वही 24 जुलाई को चंद्रमा सूर्य के नजदीक जाने वाले हैं और अपनी राशि “कर्क” में अस्त होंगे। 26 जुलाई तक इसी अवस्था में रहेंगे। फिर राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव वैसे तो सभी चीज़ों पर पड़ेगा। लेकिन 5 ऐसी राशियों है,जिन्हे इस परिवर्तन से भरी लाभ होगा। साथ ही धन-समृद्धि में वृद्धि होगी और हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जिसे मन, माता, भावनाएं, कल्पना शक्ति, मानसिक शांति, स्थिरता, स्वास्थ्य (विशेषकर फेफड़े, छाती, रक्तचाप) और सार्वजनिक जीवन का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि जिनकी जिंदगी में चंद्रदेव की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति को तरक्की के साथ जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन जब चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है तब जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव के साथ मानसिक तनाव बना रहता है।
कन्या राशि (Chandra Asta)
कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। करियर और कारोबार में नई मौके मिलेंगे। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध भी अच्छे होंगे, प्रेम में वृद्धि होगी। लवर्स के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। कहीं भी निवेश करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। सेहत की टेंशन भी दूर होगी। परिवार में खुशहाली आएगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को भी इस दौरान खूब फायदा होने वाला है। अटका हुआ धन लंबे समय बाद वापस मिल सकता है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। छात्रों को इस दौरान लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल होगा। विदेश जाकर काम करने का सपना पूरा हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। निवेश के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। छात्रों को भी सफलता मिलेगी। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों ही अच्छी रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग भी बना रहे हैं।
What's Your Reaction?






