अंतरिक्ष से 23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर लौट शुभांशु शुक्ला, कैलिफोर्निया के समुद्र में की लैंडिंग...

Axiom 4 Mission Return: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौट आए हैं। 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंडिंग हुई। चारों एस्ट्रोनॉट सोमवार (14 जुलाई) को शाम 4:45 बजे ISS से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे।
'ग्रुप कैप्टन शुभांशु ने करोड़ों सपनों को किया प्रेरित:
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौट आने पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा 'मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
कैनेडी स्पेस सेंटर से भरी थी उड़ान:
एक्सिओम मिशन-4 18 दिन तक(Ax-4) में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में गए हुए थे। इसमें हंगरी के कमांडर पैगी व्हिटसन भारत के शुभांशु शुक्ला, अमेरिकी की मिशन विशेषज्ञ टिबोर कापू और मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की26 जून को शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। 25 जून को दोपहर 12 बजे एस्ट्रोनॉट एक्सियम मिशन 4 के तहत रवाना हुई थी। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी।
इन दिन हुए थे रवाना:
चारों एस्ट्रोनॉट की अब धरती पर वापसी हो रही है। चारों अंतरिक्ष यात्री 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। 15 जुलाई को दोपहर तक शुभांशु शुक्लाका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया के तट पर स्प्लैशडाउन होगा। स्पेसक्राफ्ट 263 किलो से ज्यादा कार्गो के साथ वापस आ रहा है। इसमें नासा का 60 से ज्यादा प्रयोगों का डेटा और हार्डवेयर शामिल होगा।
ISS पर जाने वाले पहले भारतीय है शुभांशु:
भारत के शुभांशु ISS पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अलीगंज स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हुई। 12वीं कक्षा के बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की प्रवेश परीक्षा पास की और वहीं से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 17 जून 2006 को शुभांशु भारतीय वायुसेना के फाइटर विंग में शामिल हुए। वह एक अनुभवी, कुशल टेस्ट पायलट और फाइटर पायलट भी हैं। बतादें कि उन्होंने 2,000 घंटे से अधिक उड़ान का अब तक वे अनुभव हासिल कर लिया हैं।
What's Your Reaction?






